हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम में पर्यावरण मित्रों को स्वच्छता प्रहरी सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा तथा पार्षदों की ओर से पर्यावरण मित्रों को दिए गए समझता प्रहरी सम्मान-पत्र के अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्र रात-दिन मेहनत करके नगर की सफाई व्यवस्था के साथ ही अन्य जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाते हैं। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि इन पर्यावरण मित्रों का सम्मान कर इनका मनोबल बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम नगर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर तथा सुंदरता एवं सफाई आदि के लिए पूरी तरीके से गंभीर है। इस वर्ष स्वच्छता के क्षेत्र में रुड़की नगर निगम को उत्तराखंड में प्रथम लाने के लिए उनका प्रयास है। उन्होंने पर्यावरण मित्रों के साथ-साथ आम नागरिकों से भी इसमें सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर पार्षद नीतू शर्मा,अनूप राणा, पार्षद प्रतिनिधि रमेश जोशी, प्रदीप पाल,विवेक चौधरी, अंजू भारती,कुलदीप चौधरी, ब्रांड एंबेसडर बाईके चौधरी तथा अंजुम गौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने सभी को स्वच्छता एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours