हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। सैनी समाज के नवयुवक शुभम सैनी व इनके साथीगण के विरुद्ध 11 जुलाई समाज के चिंतन मंथन कार्यक्रम को लेकर सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन एक्ट के अंतर्गत मुकदमे दर्ज करने के विरोध में सैनी समाज के लोगों ने  बiलावiली चौराहे पर सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक ऑल इंडिया सैनी सभा व उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे साहब सिंह सैनी ने कहा कि सैनी समाज का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार समाज के नवयुवकों के विरुद्ध दर्ज मुकदमों को वापस नहीं ले लेते। उन्होंने कहा कि सैनी समाज ने फेरूपुर में शांतिपूर्वक सभा करके समाज में व्याप्त कुरीतियों और अन्य मसलों पर चर्चा करने हेतु कार्यक्रम किया था। विश्व में कोई किसी भी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न नहीं हुए परंतु फिर भी राजनीतिक रंग देते हुए फेरुपुर गांव के 8 युवकों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन एक्त में मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि हमने सांकेतिक रूप से सरकार को चेतावनी दी है यदि भविष्य में दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते तो सैनी समाज कठोर निर्णय लेने हेतु बाध्य होगा। इस अवसर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने कहा कि सैनी समाज शांतिप्रिय समाज है परंतु बेवजह मुकदमे दर्ज करके समाज को आक्रोशित किया जा रहा है, सरकार को तत्काल मुकदमे वापस लेने होंगे। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं ऑल इंडिया सैनी सभा के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने अपने संबोधन में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को मुकदमे दर्ज करने के प्रकरण को जल्दी निस्तारित करना होगा। सैनी समाज गांव गांव में सरकार के विरुद्ध धरने प्रदर्शन एवं पुतला दहन की कार्यवाही करने के लिए योजना तैयार कर रहा है। ऑल इंडिया सैनी सभा के जिलाध्यक्ष करण सिंह सैनी ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार मुकदमे दर्ज करने के प्रकरण को बहुत हल्के में ले रही है। जबकि हरिद्वार जिले में सर्वाधिक संख्या में निवास करने वाला सैनी समाज बहुत गुस्से में है। यदि सरकार ने मुकदमे वापस लेने का तत्काल निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। भारत बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता शुभम सैनी ने भी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours