हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। नेहरू युवा केन्द्र एवं G4 माँ गंगा जागृति सेवा दल द्वारा 150 वां स्वछता अभियान कश्यप घाट  ऋषिकुल पर सम्पन्न हुआ।  जिसमे टीम के कार्यकर्ताओ ने गंगा की रेलिंग सें भारी मात्रा में पुराने कपड़े, पॉलीथिन व अन्य कबाड़ निकाला। स्वच्छता अभियान के पश्चात कार्यकर्ताओं ने नेहरु युवा केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे भाग लिया। जिसके तहत युवाओ द्वारा कबड्डी खेल का आयोजन किया गया टीम के अध्यक्ष अजय जोशी एवं अरूण सैनी द्वारा बाहर से आए श्रद्धालुओं क़ो गंगा की स्वच्छता के लिये जागरूक किया और बताया की हमें गंगा में कपडे साबुन से धो कर गंगा क़ो मैला नही करना चहिए। माँ गंगा हमारी आस्था क़ा केंद्र है। क्योंकि हमने भगवान के रूप मे एक गंगा माँ क़ो देखा जिस क़ो हम स्पर्श कर सकते है और गंगा जल ही एक मोक्ष क़ा द्ववार है हम सभी क़ो गंगा क़ो स्वच्छ रखना चहिए। उपाध्यक्ष अनुज अंथवाल एवं मिडिया प्रभारी ईक्का सिंह ने सामुहिक रुप से कहा कि बच्चों के सर्वागीण विकास में खेलों की भूमिका अहम होती है। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है इसलिए बच्चों एवं युवाओं में शिक्षा के साथ-साथ खेल की भावना का संचार करना बेहद जरूरी है। आज के अभियान मे मुख्य सेवादार अध्यक्ष अजय जोशी,  रविंद्र शर्मा, वीरू सोलंकी, इक्का सिंह, संदीप, कपिल, विकाश, अजय शोड़ी, अंकित प्रजापति, राहुल कश्यप, अंकित प्रजापति, विष्णु, आशु कश्यप, नवीन उपाध्यक्ष, कमल शर्मा, अनुज अंथवाल, अंकुश आदि उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours