हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था द्वारा भूमि पूजन के साथ श्री राम लीला महोत्सव शुरू किया गया। कमेटी के सदस्यों ने श्रवणनाथ पार्क में साधु संतों के बीच विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया। वही संस्था के संरक्षक श्री रविदेव शास्त्री ने बताया कि रामलीला मंचन के साथ ही पुरातन संस्कृति से जुड़े नए प्रसंगों को श्रद्धालुओं के समक्ष पेश करना और परंपरा व संस्कृति से दूर हो रहे बच्चों के बीच संस्कार से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन करना इस कार्यक्रम की विशेषता हैै।
उन्होंने बताया कि रामलीला की कार्यकारिणी रामलीला मंचन के साथ युवाओं में संस्कृति व विरासत के प्रति श्रद्धा बढ़ाने के लिए नए-नए प्रसंगों को जोड़ा जाता है। संस्कारक्षम प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को देश की संस्कृति के ज्ञान से भी अवगत कराया जाता है। वही श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था के सचिव और संयोजक भोला शर्मा ने बताया कि रामलीला मंचन के साथ हम सामाजिक बुराइयों के बारे में लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं।
इसी वजह से चौथे पुतले के रूप में रावण का पुतला दहन किया जाता है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर कुर्ल, उपाध्यक्ष सचिन पाराशर, संगठन सचिव अमित बौरी, व्यवस्थापक कमल बृजवासी, और ललित गोयल, कोषाध्यक्ष समीर शर्मा, मीडिया प्रभारी रजत चौहान और गगन रामदेव, मंत्री उत्तम सिंह और सनी चौटाला साज सज्जा मंत्री ओमप्रकाश भाटिया और नरेश शर्मा, पार्षद अनुरुद्ध भाटी, वरिष्ठ समाजसेवी विशाल गर्ग आदि भी मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours