हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी मायापुर रंगमंच रामलीला का मामला 2-3 महीने से काफी हाईप्रोफाइल चल रहा है, ओर इस मामले को लेकर सोशल मीडिया सहित समाचार पत्रों में भी इस मुद्दे को बड़ी प्रमुखता से उठाया गया था। जब जाकर पुलिस प्रशासन ने इस पर कार्यवाही करते हुए मायापुर रंगमंच रामलीला के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। भोला शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मायापुर रंगमंच रामलीला के पदाधिकारियों ने रामलीला चंदे के नाम पर बहुत बड़ा घोटाला किया है, जिसकी शिकायत उन्होंने हरिद्वार प्रशासन सहित उत्तराखंड सरकार से लिखित में की थी। सबसे बड़ी हैरत की बात जब देखने को मिली मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी खुले आम रसीद के आधार पर मायापुर रंगमंच रामलीला का चंदा मांगा जा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह उठता है कि क्या मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी रामलीला मंच के पदाधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है, ओर बेख़ौफ़ होकर अवैध रूप से चंदे के नाम पर वसूली कर रहे हैं। जब इस बारे में भोला शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला दो-तीन महीने से चल रहा है, और मायापुर रामलीला के पदाधिकारियों पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था, उसके बावजूद भी रंगमंच के पदाधिकारी अवैध रूप से चंदा वसूल रहे हैं, उन्होंने बताया कि इसकी उन्हें शिकायत उपनिबंधक फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स रोशनाबाद सहित हरिद्वार जिलाधिकारी व हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित में कर दी है। क्या अवैध रूप से काटा जा रहा रामलीला के नाम पर चंदे पर रोक लग पाएगी, या यह सिसिला जारी रहेगा। प्रशासन द्वारा इन पर कोई कार्यवाही की जाएगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours