हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत सिडकुल थाना क्षेत्र की इंद्रलोक कॉलोनी में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है, एक बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को गोलीमार फरार हो गए, गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घयाल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस के द्वारा युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, सूत्रों की मामने तो बताया जा रहा है की जिस युवक को गोली लगी है वह मनी ट्रांसफर का कार्य करता है, घटना के बाद पुलिस व एसओजी टीम के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि बीते एक दिन पहले भी सिडकुल थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में प्लास्टिक के बोरे में नाले से मिला था महिला का शव, जिसकी जानकारी सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी, आज फिर बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि बाइक सवार युवक को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं जब इस पूरे मामले को लेकर एस०पी सिटी कमलेश उपाध्याय से जानकारी ली तो उन्होंने बताया यह घटना 9:30 बजे के करीब सिडकुल थाना क्षेत्र इंद्रलोक कॉलोनी की है, उन्होंने बताया कि गम्भीर युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और युवक से जानकारी जुटाई जा रही है। एस०पी० सिटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours