हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। हरिद्वार के टिबडी क्षेत्र कैलादेवी माता मंदिर में गणपति महोत्सव कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी भोला शर्मा, हरिद्वार की गूंज के प्रधान संपादक रजत चौहान, आर०एस०एस के पदाधिकारी राजवीर कुमार (राजू),  हरिद्वार की गूंज के पत्रकार अविनाश गुप्ता (शालू), नीटू कुमार, रंजीत गौतम व विकास कुमार को सम्मानित किया। 
टिबडी में कैलादेवी माता मंदिर गणपति महोत्सव कमेटी द्वारा गणपति उत्सव हर वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। गणपति बप्पा की पूजा अर्चना के बाद उन्हें विदा कर उनकी मूर्तियों को विसर्जित कर दिया जाता है। हर जगह धूम-धाम से गणेश जी के भक्त मूर्तियों का विसर्जन कर रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते भक्तगण पूरी तरह से सावधानी पूर्वक गणपति का विसर्जन कर रहे हैं। बप्पा को विदा करने से पूर्व विधि पूर्वक पूजा अर्चना कि जाती है। विसर्जन करने से पहले भगवान को मोदक सहित उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है।
अगले साल फिर से घर आने की विनती की जाती हैं। इन दिनों में भूलवश कोई गलती हो गई है तो उसके लिए माफी मांगी जाती है। सुख-समृद्धि और बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना कर आशीर्वाद स्वरूप रिद्धि और सिद्धि प्रदान करने हेतु , कामना की जाती है। गणपति को विदा करते समय बहुत कष्ट होता है, लेकिन नियमों का पालन करते हुए विसर्जन करने की जरूरत है। परंपरा है कि विसर्जन के दिन गणपति की मूर्ति का नदी, समुद्र या जल में विसर्जित करते हैं इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है, ऐसा माना जाता है कि श्री वेद व्यास जी ने गणपति जी को गणेश चतुर्थी के दिन से महाभारत की कथा सुनानी शुरू की थी, उस समय बप्पा उसे लिख रहे थे कहानी सुनाने के दौरान व्यास जी आंख बंद करके गणेश जी को लगातार 10 दिनों तक कथा सुनाते रहे और गणपति जी लिखते गए। 
कथा खत्म होने के 10 दिन बाद जब व्यास जी ने आंखे खोली तो देखा कि गणेश जी के शरीर का तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया था। ऐसे में व्यास जी ने गणेश जी के शरीर को ठंडा करने के लिए जल में डुबकी लगवाई। तभी से यह मान्‍यता है कि 10वें दिन गणेश जी को शीतल करने के लिए उनका विसर्जन जल में किया जाता है। इस अवसर पर विपिन कुमार, आकाश पहाड़ी, हनी जगारिया, श्याम कश्यप, सागर कुमार, संदीप कुमार, सनी कुमार, विनय कुमार, आकाश कश्यप, लेमन कश्यप, अर्जुन कश्यप, मोहित बंसल, आकाश कुमार, शुभम पवार, कुलदीप कुमार, मंगल कुमार व कन्हैया पुजारी आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours