हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज उत्तरी हरिद्वार स्तिथ गुप्तानन्द् वेदांत आश्रम मे शिक्षक दिवस के उपलक्ष मे अनंत क्लासेस इंस्टिट्यूट द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्रो से डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्ण के जीवन परिचय पर विस्तार से चर्चा कि गई। इस मौके पर टीम नशा मुक्त हरिद्वार के बैनर तले छात्रो को सम्बोधित करते हुए युवा तुर्क रोहन सहगल ने कहा सम्पूर्ण समाज की कल्पना शिक्षक और छात्रो के बिना अधूरी है आज हमें आवश्यकता है। अपने देश के जो भविष्य है ऐसे सभी छात्रो को गलत दिशा मे भटकने से रोकने कि जो कार्य शिक्षकों द्वारा ही संभव है। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति त्यागी ने छात्रो को सम्बोधित करते हुए मुख्य रूप से आज कि युवा पीढ़ी के बीच किस प्रकार से नशा अपनी जगह बना रहा है और हमारे देश के युवाओं को खोकला करने हेतु बहुत बड़ी साजिस के तहत युवाओं के बीच आसानी से परोसा जा रहा है। जिस पर सम्पूर्ण समाज को जागरूक रह कर आज युवा बचाओ अभियान जैसे मुहीम चला कर ऐसे असामाजिक तत्वों का जो अवैध रूप से समाज के बीच युवाओं को गलत दिशा देने का कार्य कर रहे है उनका बहिस्कार किया जाना चाहिए। अनंत क्लासेस के संचालक गौरव अग्रवाल द्वारा छात्रो से नशा मुक्त अभियान से जुड़ने कि अपील करते हुए सदैव अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपने देश कि सेवा का भाव हमारे अंदर होना चाहीये ऐसा संदेश दिया। इस मौके पर गुप्तानन्द् वेदांत आश्रम के युवा महन्त ओमानन्द् द्वारा सभी उपस्तिथ छात्रो को शिक्षक दिवस कि शुभकामनाए प्रेषित करते हुए शिक्षक के प्रति छात्रो के अंदर आदर का भाव सदैव रहना चाहीये ऐसे आशीर्वचन दिए। इस मौके पर शिक्षक जगत से सुमित डे, आदित्य गौड, शंकर अग्रवाल, मनोज निषाद, दीपाशु विद्यार्थी, प्रवीण जोशी, मोहित जोशी व दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours