हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने चंद ही घंटों में जामा मस्जिद के दानपात्र को चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने जामा मस्जिद का दानपात्र और हजारों रुपए भी बरामद किए हैं। आपको बता दे कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी कमरुद्दीन ने कोतवाली में सुल्तानपुर की जामा मस्जिद से बीती 4 जुलाई की रात को अज्ञात चोरो द्वारा दानपात्र चोरी करने के संबंध में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था वही घटना की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र ही खुलासे के लिए आवश्यक दिशा निर्देश लक्सर पुलिस को दिए थे। जिसके अनुपालन मे लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान नेे प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के नेतृत्व में एक पुलिस की टीम का गठन किया। पुलिस की गठित टीम द्वारा क्षेत्र के पूर्व में जेल जा चुके कई अभियुक्तों के सत्यापन और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरो की मदद जैसे कड़े प्रयास किए गए रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम को सफलता हाथ लगी पुलिस की टीम ने आरोपी को मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया जामा मस्जिद से दानपात्र चोरी करने वाले आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके कब्जे से दानपात्र से चोरी की गई 47 हजार दो सौ 55 रुपए की नगदी भी बरामद हुई है और उसकी निशानदेही पर दानपात्र को भी आम के बाग से बरामद किया गया। उन्होंने बताया आरोपी सुल्तानपुर गांव का ही निवासी है जिसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराएं दर्ज करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में, सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा, एसआई मनोज कुमार कोतवाली लक्सर, कांस्टेबल अनूप शर्मा, कांस्टेबल गंगा आदि शामिल रहे।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours