हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विकास शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत बहादराबाद स्थित एक शॉपिंग मॉल में आज रविवार देर रात  शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग व बहादराबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार हरिद्वार क्षेत्र के बहादराबाद के एस 2 शॉपिंग मॉल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा शॉपिंग माल के कोने से उठता धुआं देखकर इसकी जानकारी माल के कर्मचारियों को दी गई। शीघ्र ही आग की सूचना पर माल स्वामी चंद्रशेखर आजाद भी पहुंच गए। जिन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस व दमकल विभाग द्वारा आग को बुझाने का प्रयास जारी था। आग से 25-30 लाख के नुकसान होने का आकलन लगाया जा रहा है। आग का माल में रखे इनवर्टर के शॉर्ट सर्किट होने की वजह बताया जा रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours