हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। गणपति सेवा समिति सेक्टर 5 बी के तत्वाधान में आयोजित आठवें, तीन दिवसीय 10-12 सितंबर गणपति महोत्सव का अनुष्ठानात्मक रूप गणेश सहस्त्राचन, हवन, महाआरती एवम भंडारे से आयोजित कर समापन किया गया। जिसमें रानीपुर विधानसभा विधायक आदेश चौहान मुख्य अतिथि रहे। अपने व्यस्त सेवा जीवन से बहुमूल्य समय निकालकर अशोक मेहता सभासद शिवालिक नगर पालिका, राधेश्याम पाल मंडल महामंत्री रानीपुर विधानसभा, रानीपुर हरिद्वार से भाजपा नेता उमेश पाठक, उज्जवल त्रिपाठी सह मीडिया प्रभारी रानीपुर विधानसभा, रोहन भाजयुमो, देव युवा नेता इत्यादि संग पहुँचे। प्रथम पूज्य भगवान गजानन की पूजा अर्चन एवं प्रार्थना की। साथ ही मां गंगा की अविरलता को बनाए रखने का संकल्प लेकर स्वयं बनाई गई, मिट्टी की मूर्ति के लिए समिति की प्रशंसा करी गई। यह मुख्य अतिथि आदेश चौहान के अपनी मिट्टी से जुड़े व अपने लोगों से बने नेता व उनके सरल व्यक्तित्व की ही झलक थी कि उन्होंने पुरस्कृत कर रहे सभी नौनिहालों को अपने विशेष स्नेह, मात्र 2 वर्ष की बालिका को गोद में लेकर महिषासुर मर्दिनी मंत्र सुनने के उपरांत सभी बच्चो को पुरस्कृत किया, तथा इस प्रकार के धार्मिक कार्य, एवं नई पीढ़ी में धार्मिकता बढ़ाने हेतु मंच प्रदान करने के लिए समिति को धन्यवाद रूपी जीवन पर्यंत साथ देने का वादा किया गया। जिससे कृतार्थ समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्यो स्थानीय निवासियों द्वारा विधायक आदेश चौहान के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए पुनः तीसरी बार विधायक बनने की कामना भगवान गजानन अष्टविनायक जी से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर विधायक एवं गणपति सेवा समिति से० 5 बी ने विशेषकर पूरे देश में वैश्विक महामारी को देखते हुये सभी के जीवन रक्षा के लिये अनुष्ठान के रूप में भगवान गणेश से प्रार्थना कर शीघ्र त शीघ्र इस महामारी से भारत सहित समस्त विश्व कोरोना से मुक्त होने की प्रार्थना की। आज की विशेष तृतीय दिवस प्रात: काल पूजन समिति के पदाधिकारियों ने अपने समस्त परिवार के साथ आकर गणेश भगवान का अभिषेक किया तदोपरान्त भगवान गणपति के सहस्त्र नाम 1008 से मोदक लडडू व हवन से अर्चन किया, गणपति महोत्सव की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गजेंद्र ने की। मंच संचालन समिति सचिव आशुतोष शर्मा ने किया। विधायक के साथ-साथ उपाध्यक्ष अनिल बडकोटी, कोषाध्यक्ष अखिल बंसल, सामाजिक कार्य मंत्री पवन कुमार, मुख्य सलाहकार रंजन अनुराग, रवि रौतेला, विनित, योगेश एवं स्वतंत्र खरे, अजय ऋषि, सुमित ठाकुर इत्यादि द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। भंडारे एवं समापन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी पूजन में मौजूद रहे। अंत मे समिति द्वारा विधायक, भेल नगर प्रशासक, पुलिस प्रशासन, स्थानीय निवासियों अभिभावकों, प्रति भाग लेने वाले नौनिहालों एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से भगवान के पुनीत कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए नमन एवं अभिवादन किया गया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours