हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची सिडकुल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल थाना क्षेत्रांतर्गत रामनगर कॉलोनी स्थित बरसाती नाले की स्थानीय लोगों के द्वारा सफाई की जा रही थी तभी नाले में एक प्लास्टिक का बोरा दिखाई दिया। जब प्लास्टिक के बोरे को नाले से बाहर निकाल कर देखा गया तो उनके होश उड़ गए। बोरे मेे महिला का शव रखा हुआ था। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पाकर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक लखपत सिंह बुटोला पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और शव को बोरे से निकालकर शिनाख्त का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही कर मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई। पुलिस ने आला अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस द्वारा सारी जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours