हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने नगर में रात के समय अवैध तमंचा लगाकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि लगभग आठ बजे क्षेत्र के सिमली मोहल्ले से सूचना मिली थी की कुछ युवक तमंचा लगाकर घूम रहे हैं। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बाजार चौकी इंचार्ज अशोक कश्यप ने पुलिस टीम के साथ दो युवकों को घेराबंदी कर 12 बोर के एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया दोनों अभियुक्त आशीष और कार्तिक लक्सर नगर के ही निवासी है जिन्होंने पूछताछ में बताया उन्होंने तमंचे को किसी अनजान आदमी से खरीदा था। उन्होंने बताया दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में, बाजार चौकी इंचार्ज अशोक कश्यप, कांस्टेबल रणवीर सिंह, कांस्टेबल सतेंद्र नेगी आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours