हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी आगामी चुनावों को देखते हुए जहां एक ओर अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है, वहीं दूसरी ओर आज आम आदमी पार्टी के कैंपेन कमेटी अध्यक्ष दीपक बाली ने कैंपेन कमेटी में विस्तार करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत को कैंपेन कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही ओ पी मिश्रा को कैंपेन कमेटी में सचिव पद पर नियुक्त किया है। इस दौरान ओ.पी.मिश्रा ने कहा कि कैंपेन कमेटी की टीम में चार लोग है ओर कहा कि आने वाले चुनावों को देखते हुए आप पार्टी पूरी तैयारियों में जुट चुकी है। पार्टी द्वारा प्रदेश में कई कैंपेन अभी चल रही हैं और आगामी दिनों में भी कई अन्य कैंपेन पार्टी द्वारा चलाए जाएंगे जिसके लिए लगातार संगठन की तैयारियां चल रही है। आप पार्टी जन मुद्दों से जुड़े कैंपेन पूरे प्रदेश में चला रही है और आने वाले समय में भी चलाएगी ताकि उत्तराखंड के  आम जन तक आम आदमी पार्टी की नीतियां पहुंच सकें। और आने वाले चुनाव में जनता अपने मत का सही इस्तेमाल कर सके। सभी पदाधिकारी मिल जुलकर पार्टी को नई ताकत देंगे और पार्टी के हर कैंपेन को उत्तराखंड के घर-घर तक धरातल पर मिलकर उतारने का काम करने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours