हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। रामलीला रंगमंच मायापुर का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। कल गुरुवार को रामलीला रंगमंच मायापुर के संरक्षक, अध्यक्ष आदि की बैठक की खबर पर आज रंगमंच से बरसों से जुड़े नि:शुल्क कलाकारों और कार्यकर्ताओं ने अपनी अलग बैठक की। और दोषी पदाधिकारियों के साथ काम करने से इनकार कर दिया है और अपनी नई संस्था श्री निरंजनी  रामलीला संस्था मायापुर के गठन की घोषणा कर अलग से लीला करने का निर्णय ले लिया। कलाकारों की ओर से पूर्व में रामलीला रंगमंच मायापुर के दिग्दर्शक रहे वरिष्ठ कलाकार समीर शर्मा, भोला शर्मा, व अमित बौरी ने संयुक्त रूप से बताया कि हम व हमारे पूर्वज इस रामलीला के आरंभ से ही इसके साथ जुड़े रहे व अपनी निस्वार्थ नि:शुल्क सेवाएं देते रहे। हम लोग किसी लालच में इसके साथ नही जुड़े अपितु भगवान श्री राम में आस्था के कारण लीला से जुड़े जिसके बदले में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी हमसे दुर्व्यवहार करते अपमानित करते लेकिन फिर भी हम आस्था का प्रश्न मान कर निरन्तर संस्था के साथ अपनी सेवाएं नि:शुल्क देते रहे। लेकिन अब जब पदाधिकारियों पर गबन और चंदे के दुरुपयोग जैसे आरोप लग चुके हैं तो साथ काम करना सम्भव न हो सकेगा। गत दिवस इन्ही पदाधिकारियों ने एक बैठक बुलाई थी जिसमे हम पुराने कलाकारों अन्य पदाधिकारियों को कोई सूचना नही दी गयी। हर वर्ष की भांति आपस के उन्हीं चार-पांच लोगों ने समिति बना कर निजी पारिवारिक मंच की तरह रामलीला करने की घोषणा कर दी। जिसका हम सभी कलाकार बहिष्कार करते हैं। आज हम सब कलाकारों ने श्रवणनाथ पार्क में मिलकर बैठक कर निर्णय लिया कि हम सब नई संस्था श्री निरंजनी रामलीला संस्था मायापुर के बैनर तले इस वर्ष सबके सहयोग से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए प्रभु की लीला का मंचन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी  रामलीला रंगमंच मायापुर में विवाद सामने आते रहे हैं जिसमे रामलीला के पदाधिकारियों पर गबन और चंदे के दुरुपयोग जैसे आरोप लगते रहे। जिसमे एक कलाकार ने संरक्षक और अध्यक्ष के विरुद्ध चंदे के गबन और धन के दुरुपयोग जैसे आरोप में पुलिस में वाद भी दायर किया हुआ है। बैठक में मुख्य रूप से चन्द्र शेखर कुर्ल, अमन यादव, शिवम भारद्वाज, उत्तम सिंह, सचिन पाराशर, नवीन नौटियाल, गौरव बब्बन, सन्नी, मुन्ना पिशौरि, नवदीप मान, अमित शर्मा, शाहिद अली, गौरव त्यागी, अंकित अरोड़ा, सुमित बौरी, बॉबी सैनी, दीपक कुमार सिन्नू, मोहित राजपूत, गौरव भगत, अनमोल वर्मा, अजय डोबरियाल, मोहित मल्होत्रा, कार्तिक जोरा, सन्नी भाटिया, गोलू शर्मा,  इंद्रजीत सिंह बेदी, अमित गर्ग व  राजा शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours