हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। जिला अस्पताल के बाहर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग अपनी मांगों को लेकर विगत कई दिनों से अनशनरत है। आज आम आदमी पार्टी को प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने अनशन स्थल पर पहुंच कर आशा कार्यकर्ताओं को अपना पूर्ण समर्थन दिया और कहा की वर्तमान राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। आज हर वर्ग अपने को पीड़ित और उपेक्षित महसूस कर रहा है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की बात करने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न कोई नई बात नहीं है। सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है। लॉकडाउन में भी आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही है परंतु आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्य अनुरूप वेतन ना मिलना और अन्य प्रकार की किसी भी सुविधाओं का लाभ ना देना सरकार की आशा कार्यकर्ताओं की प्रति मानसिकता को दर्शाता है। आम आदमी पार्टी आशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है और उनकी मांगों का पूरी तरह समर्थन करती है और आशा कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाती है की आवश्यकता पड़ने पर पार्टी उनके साथ खड़ी है और आगामी विधानसभा चुनाव में आप की सरकार बनने पर आशा कार्यकर्ताओं का हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर गीता देवी, दीपा मिश्रा, वर्षा, के साथ पार्टी की अन्य महिलाएं मौजूद रही।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours