हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर खानपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के तुगलपुर गांव के जयभगवान हत्याकांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीती 13 जुलाई को तुगलपुर गांव के व्यक्ति सीताराम ने अपने भाई जय भगवान की खानपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिसे 28 जुलाई को अपहरण की धाराओं में दर्ज किया। जिसकी जांच गोवर्धनपुर चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा द्वारा की जा रही थी जाच मे सामने आया था कि मृतक जय भगवान की पत्नी अर्चना गिरी ने ही अपने बेटे और भाई के साथ मिलकर अपने पति जय भगवान की बीती 12 जुलाई की रात को गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को उसने अपने भाई और बेटे की मदद से बाणगंगा नदी में फेंक दिया। खानपुर पुलिस ने मर्तक जय भगवान की आरोपी पत्नी अर्चना गिरी को लगभग एक महीने पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। वही खानपुर पुलिस ने हत्याकांड मे शामिल फरार चल रहे एक और आरोपी मोनू को गिरफ्तार किया है। खानपुर थाना अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया मुखबिर की सूचना पर मर्तक जय भगवान की हत्या में शामिल एक आरोपी मोनू पुत्र कृष्णदत्त निवासी गांव ब्रिज विहार कॉलोनी नंबर 10 थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को आज पुलिस टीम द्वारा खानपुर थाना क्षेत्र के डी०एस० रोलिंग फैक्ट्री से तुगलपुर गांव की ओर आने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है और आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है पुलिस टीम में खानपुर थाना अध्यक्ष अभिनव शर्मा, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours