हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड ओबीसी महासभा की एक विशेष बैठक का आयोजन धर्मपाल सिंह ठेकेदार की अध्यक्षता में सेन समाज धर्मशाला में हुई। जिसमें राज्यभर से आये प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हरिद्वार जैसे ओबीसी बाहुल्य जिले में जो भी राजनीतिक पार्टी ओबीसी प्रतिनिधियों को टिकट नही देगी उन प्रतिनिधियों को ओबीसी समाज पूरी तरह बहिष्कार करेगा। बिहार से आये पिछड़ा वर्ग कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदेश्वरी ठाकुर ने केंद्र सरकार के निर्णय की उस निर्णय की निंदा की जिसमे सरकार ने ओबीसी जनगणना से मुंह मोड़ने की घोषणा की है। सरकार का ये निर्णय ओबीसी समाज हितों के साथ धोखा है। वास्तविकता ये है कि सवर्ण समाज के हितों को साधने के लिए सरकार सफेद झूठ बोल रही है, जिससे ओबीसी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी से बचा जा सके। ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह पाल ने घोषणा की की ओबीसी समाज से धोखा करने वाली भाजपा को 2022 में होने वाले चुनावों में इसका खामियाजा निश्चित रूप से उठाना पड़ेगा। बैठक को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सचान, उत्तखण्ड ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामवचन राजभर, महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष अनिता, बामसेफ के जिला प्रभारी फूलसिंह, चतरसिंह सैनी, राजेश वर्मा तथा प्रजापति समाज के अध्यक्ष राजा राम प्रजापति ने भी सम्बोधित किया। बैठक में अनुज पाल, विजेंदर पाल मुस्लिम ओबीसी मोर्चा के संयोजक नावेद अख्तर आदि ने भी सम्बोधित किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours