हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के संयोजन में हरिद्वार के सुभाषगढ़ गांव में विशाल ब्राह्मण हुंकार सम्मेलन आयोजित हुआ। इस महासम्मेलन में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, ब्राह्मण जागृति संस्था, अखण्ड परशुराम अखाडा, ब्राह्मण उत्थान परिषद, उत्तराखण्ड ब्राह्मण सभा सहित लगभग 15 संस्थाओं ने एक मंच पर आकर ब्राह्मण एकता का परिचय दिया। सभी संस्थाओं के प्रतिनिधयों ने एक सुर में कहा कि ब्राह्मण किसी भी पार्टी का बन्धुआ नहीं है जो भी ब्राह्मण समाज के हित की बात करेगा उसी का ब्राह्मण समाज समर्थन करेगा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के संघटित होने पर हर सरकार हर पार्टी को झुकना पड़ेगा। अब सभी संगठन मिलकर गरीब ब्राह्मणों के हित में कार्य करेंगे। पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि आगामी चुनावों में जो राजनीतिक दल ब्राह्मण हित के लिए कार्य करेगा, ब्राह्मण उसी का समर्थन करेंगे। पंडित विशाल शर्मा ने बड़ा आह्वान करते हुए कहा कि सभी संस्थाओं की सहमति से 20 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रदेश भर में समस्त ब्राह्मण भूख हड़ताल करेंगे। बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम सबको तुनकमिजाजी छोड़ते हुए आपस में एकता के लिए एक दूसरे को सहन करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें संविधान के अन्दर रहते हुए ही व्यवस्था से लड़ना होगा। 

इससे पूर्व सुभाष गढ़ में स्थापित अमर शहीद सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर सभी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने माल्यार्पण किया। सम्मेलन स्थल पर अखण्ड परशुराम अखाड़ा के अधीर कौशिक एवं बच्चों द्वारा फरसा शस्त्र का कौशल दिखाया गया। सराय गांव से पंडित अंकित शर्मा ब्राह्मण एकता के लिए कार्य करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने हरिद्वार मे परशुराम चौक का पूजन भी करवाया था। हरिद्वार मे बहुत से धर्म से जुड़े कार्य करते रहते है। मंच संचालन पंडित नरेश मोहन ने किया। 

इस अवसर पर गढ़वाल महामंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पांडे, गढ़वाल प्रभारी तरुण शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट, नैनीताल जिलाध्यक्ष राकेश जोशी, जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, कार्यक्रम संरक्षक राजकुमार शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष संजय पाठक, ललित पांडे, प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर जोशी, योगेश जोशी, हिमांशु जोशी, कुमाऊं महामंत्री उमेश जोशी, काशीपुर नगर अध्यक्ष बृजेश तिवारी, शैलेंद्र मिश्रा, जिला महामंत्री प्रदेश सचिव रविंद्र श्रोत्रिय, मीडिया प्रभारी राजू पांडे, के जोशी, आरसी त्रिपाठी,  नगर अध्यक्ष हौसला मिश्रा, मीरा उनियाल, ज्योति तिवारी, राजेश पाठक, जिला अध्यक्ष सुभाष त्रिवेदी, गोविंद बल्लभ भाई, नवीन तिवारी, धीरेंद्र मिश्रा, पंकज कौशिक, नितिन दुर्गापाल, विवेक तिवारी, जीबी पाण्डेय, ललित पाण्डेय, तरूण शर्मा, पवन पाराशर, डॉ. वीडी शर्मा, पंडित गौरव झा, पराग मिश्रा, सचिन कौशिक, शिवांश शर्मा, अनिमेष शर्मा, अंकित शर्मा, शिवम शास्त्री, सराय से अनिमेष शर्मा, गंगा शरण शर्मा, अंकित शर्मा, सुशील शर्मा, सुरेन्द जोशी, अम्बुवाला से अरुण भारद्वाज, रवि शर्मा, पत्रकार गगन शर्मा उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours