हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
विशिष्ट अतिथि सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने हरिद्वार की पत्रकारिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य और समाज के विकास में यहां के पत्रकार हमेशा सकारात्मक सहयोग प्रदान करते रहे हैं। उद्योगों से जुड़ी समस्याओं को भी हरिद्वार के पत्रकार प्रमुखता से उठाते हैं। पत्रकार संगठनों की भूमिका को भी उन्होंने सराहा और उम्मीद जताई कि नए कार्यकाल में यूनियन पत्रकारों के हितों की और जिम्मेदारी से लड़ाई लड़ेगी। एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र हर्ष ने यूनियन के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गुलशन नैयर और महामंत्री रविंद्र कौशिक ने प्रदेश स्तर पर यूनियन द्वारा पत्रकार हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्रेस क्लब के महामंत्री राजकुमार ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष जिलाध्यक्ष बालकृष्ण शास्त्री और निवर्तमान महामंत्री संजीव शर्मा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताया जबकि नए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सुनील पाल ने भावी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य संयोजक राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, महामहिम राज्यपाल के ओएसडी देवेंद्र प्रधान, परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष अधीर कौशिक, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा, सैन्य कल्याण अधिकारी आर एल थापा, वैद्य एमआर शर्मा, वैद्य दीपक कुमार, समाजसेवी विशाल गर्ग, देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद सकलानी, समाज सेविका माधवी भट्टाचार्य, वशु खिलाड़ी आरती सैनी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय आर्य, महामंत्री अमित गुप्ता, एनयूजे के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी, दीपक नौटियाल वरिष्ठ पत्रकार नरेश गुप्ता, अवधेश शिवपुरी, ललितेंद्रनाथ, श्रवण झा, कुमार दुष्यंत, संदीप शर्मा, देवेंद्र शर्मा, महेश पारीक, रोहित सिखोला, एमएस नवाज, जोगिंदर मावी, योगेंद्र सिंह चौहान, डॉक्टर प्रवेंद्र, तनवीर अली, भगवतशरण अग्रवाल, अमर सिंह, मयूर सैनी, प्रमोद गिरी, स्वरूप पुरी, संजय चौहान, सुभाष कपिल, डॉक्टर शिवा अग्रवाल, सुमेश खत्री, ओम प्रयास गौरव कश्यप, रविंद्र पाल सिंह सिंह, सतीश गुजराल, अरुण कश्यप, संजय बंसल, आशीष मिश्रा, सुशील कुमार , रुपेश वालिया, राहुल चौहान, संदीप रावत, शमशेर बहादुर बम, अरुण शर्मा, रविंद्र पाल सिंह, हरीश कुमार, अभिनव चौरसिया, अनूप कुमार, सुमित यश कल्याण, पुलकित शुक्ला, सचिन कुमार, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता, सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक गणपति सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में पत्रकार और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर अरुण कश्यप, संजय बंसल, मनीष कागरान, अनिल शर्मा, राहुल शर्मा, राजीव लखेड़ा, राजेश वर्मा, अभिनव चौरसिया, पंकज जयसवाल, विकास कुमार, ऋषभ चौहान आदि मीडिया कर्मियों ने एनयूजे की सदस्यता ग्रहण की। जिनका प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र हर्ष और जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी तथा बाल कृष्ण शास्त्री ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours