हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहदम) लक्सर। हरिद्वार की मंगलौर कोतवाली में तैनात कोतवाल का देहरादून ट्रांसफर किए जाने के विरोध में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए मंगलौर के कोतवाल का ट्रांसफर कर कोतवाल के स्वाभिमान का गला घोटने का काम किया है। उन्होंने कहा इस कृत्य की कांग्रेस सेवादल घोर निंदा करता है भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बदमाशों का इलाज करना चाहिए और कानून व्यवस्था को सुधारनी चाहिए। उन्होंने कहा राज्य मे जो पांच पांच सौ रूपये के चालान करके लोगों को पुलिस से भाजपा सरकार लूटवाने का काम कर रही है उस पर रोक लगानी चाहिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल सोमवार को लक्सर से लेकर जिला मुख्यालय एसएसपी  के कार्यालय तक भाजपा सरकार की शव यात्रा का आयोजन करेगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours