हरिद्वार की गूंज (24*7)

(दिलीप गुप्ता) हरिद्वार। फेरूपुर क्षेत्र में एक वृद्ध महिला घूमते हुए मिली जो कि कई दिनों से भूखी प्यासी थी। कितने दुर्भाग्यपूर्ण इस दुनिया के लोग हो गए है जब बच्चे छोटे होते है तब एक  मां अपने आप को भूखी प्यासी रख कर अपने बच्चे का पेट पालती है। और जब बच्चे बड़े हो जाते है तो अपने बूढ़े मां बाप की सेवा करने में इतराते है। आज उसी तरह फेरूपुर क्षेत्र में कई दिनों से भूखी प्यासी लावारिस हालत में एक वृद्ध महिला घूमते हुए मिली, जो अपने घर का सही पता नहीं बता पा रही थी। कई दिनों से भूखी प्यासी महिला को फेरूपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान और उनकी टीम द्वारा उस महिला को चौकी पर लाकर भोजन की व्यवस्था कराकर लावारिस महिला के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई तो ज्ञात हुआ कि वह वृद्ध महिला सोना देवी पत्नी मुरारी उम्र 65 वर्ष है जो ब्रह्मपुरी सिडकुल की रहने वाली है जो 5 दिनों से सिडकुल से लापता थी।वृद्ध महिला के परिजनों से संपर्क कर उनके पुत्र नितिन पुत्र मुरारी लाल, निवासी ब्रह्मपुरी, थाना सिडकुल, जिला हरिद्वार को सकुशल सुपुर्द किया गया। उक्त वृद्ध महिला अपने परिजनों से मिलकर काफी प्रसन्न थी वृद्ध महिला और उनके परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours