हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विकास शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार की उपनगरी कनखल में वीकेंड में पानीपत से हरिद्वार घूमने आए पर्यटकों का वाहन आज सुबह रविवार को अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गया। जिसमें ड्राइवर की दुखद मृत्यु हो गई। हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र में रविवार तड़के पानीपत के यात्रियों का वाहन नहर में गिर गया। जिसमें ड्राइवर राजेश की मौत हो गई है और अन्य यात्री रविंदर निवासी समालखा पानीपत घायल है। जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। प्रेम नगर आश्रम चौक नेशनल हाईवे के पास वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। कनखल के थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि वाहन की स्पीड ज्यादा होने के कारण वह अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। जिसमें तकरीबन चार लोग बैठे हुए थे और ड्राइवर की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। फिलहाल अन्य सभी को जिला हॉस्पिटल भिजवाया गया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours