हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विकास शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र में रोडवेज वर्कशॉप के पास 5 सितंबर को एक युवक की मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज वर्कशॉप बिल्केश्वर मार्ग पर शिक्षक दिवस पर सुबह करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिला। औद्योगिक पुलिस चौकी द्वारा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह गला  दबाना बताया गया, गहनता से जांच उपरांत पुलिस के हाथ अहम जानकारियां आई। युवक के हाथ पर अंकित उर्फ रोहित लिखा था। पोस्टमार्टम में युवक की मौत गले की हड्डी का टूटना बताया गया। युवक की हत्या गला दबाकर की गई थी। उसके बाद शव बोरे में बिल्केश्वर रोड पर फेंका गया था। पुलिस द्वारा आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई जांच में श्रवण नाथ नगर के एक गेस्ट हाउस के संचालक की संलिप्तता पाई गई। युवक की हत्या गेस्ट हाउस में की गई थी माना जा रहा है युवक के पास काफी धन भी था, शायद इसी  कारण उसकी हत्या की गई, गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा देर रात्रि गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया। छापे की भनक लगते ही गेस्ट हाउस संचालक फरार हो गया। शहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि श्रवण नाथ नगर के दो गेस्ट हाउस को सीज कर दिया गया है। पुलिस हत्या में संदिग्ध कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है युवक की हत्या का शीघ्र खुलासा कर लिया जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours