हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। रुड़की कोतवाली गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत विगत दिनों से वाहन चोरियों की वारदात बढ़ती जा रही थी। जिसके अंतर्गत हरिद्वार जनपद एसएसपी डॉ० योगेंद्र सिंह रावत के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के नेतृत्व में बाइक चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाने व उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई। जिसमे गंगनहर कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष पैथवाल, उपनिरीक्षक सुनील रमोला, कांस्टेबल हसन जैदी व कांस्टेबल हरि सिंह को सफलता हाथ लगी है। आपको  बताते चलें कि रुड़की क्षेत्रान्तर्गत में वाहन चोरी की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ रही थी। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर चोरी की बाइक सहित 3 अभियुक्तों को दबिश देकर दबोच लिया। जिसमे बाइक नंबर uk08w1312 के साथ नवीन पुत्र यशपाल सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी चन्दपुरी रुड़की कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार, नवनीत कुमार पुत्र इलम सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी चन्दपुरी रुड़की कोतवाली गंगनहर व विकास पुत्र राज कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी सुभाष नगर रुड़की कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार की पहचान हुई है। तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धारा 379/411 IPC में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours