हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने आज सुबह कोतवाली से कुछ ही कदम की दूरी पर एक होटल में छापेमारी कर दो युवतियां सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गए। इस दौरान मौके पर जमा भीड़ में चर्चा का विषय बना रहा कि लक्सर क्षेत्र के अंदर होटल सिर्फ जिस्मफरोशी के लिए ही रह गए हैं, होटलों के अंदर जमकर जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चल रहा है चर्चाएं थी कि पहले भी लक्सर में होटलों के अंदर ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
मगर लक्सर पुलिस के ढीले रवैए और सांठगांठ के चलते लक्सर में होटल अब जिस्मफरोशी का अड्डा बनते जा रहे हैं। सवाल बहुत बड़ा है कि यदि अगर कोतवाली के नाक के नीचे ही होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था तो लक्सर पुलिस को कानो कान तक खबर क्यों नहीं। वही जब पूरे मामले को लेकर लक्सर पुलिस से जानकारी लेनी चाही तो पुलिस कहीं ना कहीं पूरे मामले में जानकारी देने से बचती नजर आई, बरहाल अब देखना दिलचस्प यह होगा कि पुलिस इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई अमल में लाती है यह तो आने वाला कल ही बताए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours