हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार/देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है, कांग्रेस को इसका तत्काल फल भी मिल गया और पंजाब में परिवर्तन हो गया। उन्होंने कहा कि गुटबाजी और अंतरकलह से जूझ रही कांग्रेस झूठ और आडम्बर के भरोसे अधिक दिन तक जनता को गुमराह नहीं कर सकती है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस का यही हाल है, कांग्रेस में अलग अलग क्षत्रप परिवर्तन यात्रा में शरीक है और कांग्रेस के बिखराव को स्पस्ट तौर पर देखा जा सकता है। यहाँ पर भी परिवर्तन यात्रा के जरिये जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस की असलियत भी सामने आ गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशो में गुटबाजी के कारण विकास कार्यो पर इसका असर देखने को मिलता रहा है और उतराखंड को इसके उदाहरण के तौर पर देखा जा सकता है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours