हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। शनिवार को लक्सर में हरिद्वार रोड पर स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास राइस मील के बंद कमरे में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जैसे इसकी सूचना लक्सर पुलिस को लगी तो लक्सर सीओ बहादुर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पीएम के लिए भिजवाया। वही सीओ बहादुर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया मृतक पाले राम पुत्र गंगाराम थाना बाबरी शामली उत्तर प्रदेश का रहने है, जो लगभग 6 महीनों से यहां राइस मिल में चौकीदारा करता था। उन्होंने बताया पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी फिलहाल शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours