हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के रानीपुर विधानसभा के प्रभारी व पुर्वांचल प्रकोष्ठ, उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रशांत राय ने शनिवार को मातृ सदन आश्रम में जाकर ब्रहमचारी आत्मबोधानंद के आंदोलन 32वें दिन अपना समर्थन प्रदान किया। इस मौके पर प्रशांत राय ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकार गंगा को लेकर उदासीन है। इसलिए गंगा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले संतो के आंदोलन से उनका कोई सारोकार नहीं रहा। खनन माफियाओं के दबाव में सरकार संतो के आंदोलन से विमुख रही। 18 से अगस्त से अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे आत्मबोधानंद के आंदोलन को आम आदमी पार्टी अपना पूरा समर्थन प्रदान करती है। भविष्य में मांगों पर कार्रवाई करने के लिए सरकार पर दवाब बनाया जायेगा। जरुरत पड़ने पर आम आदमी पार्टी आंदोलन से भी पिछे नहीं हटेंगे। पवन ठाकुर, पवन धीमान, डॉ विजय वर्मा, मनोज सिंह, राजेश, शेर अली, वर्षा वर्मा, सुधानंद ब्रह्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours