हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) देहरादून। देहरादून के जाखन स्थित एक होटल में आप पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे सिकन्दर कलेर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एसएस कलेर का बेटा सिकन्दर कलेर देहरादून के जाखन इलाके में स्थित एक होटल में ठहरा था। बताया जा रहा है कि सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर कलेर की लाश पड़ी थी। जिसे कब्जे मेे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, वही पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का भी इंतजार रहेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours