हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण के फेरूपुर रामखेड़ा गांव में उत्तराखंड केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सोलर पावर शो रूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा प्रणाली से ऊर्जा को उत्पन्न करके हम पानी से बनने वाली ऊर्जा पर निर्भर रहने की जरूरत नही पड़ती। यह एक ऊर्जा का का प्राकृतिक स्रोत है। हमें प्राकृतिक स्रोतों का उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सोलर सिस्टम संचालक चरणजीत सैनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सोलर सिस्टम लगाने के लिए फेरूपुर गांव में एजेंसी ली गई है जिससे कि गांव में सोलर सिस्टम को लगाया जा सके। इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हमारी सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है। इसलिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में सौर ऊर्जा का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर प्रशांत सैनी, दलित राणा, प्रधान विकास, चंद्र किरण, सोहानवीर पाल, संगम सैनी आदि  उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours