हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
![]() |
इस पर्व को लेकर कैदियों में काफी उत्साह देखा गया था। जानकारी यह भी है कि कई कैदियों ने जन्माष्टमी के मौके पर उपवास भी रखा था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने आगे बताया कि जेल प्रशासन की ओर से पुरूष बंदियों के लिए पूजा का प्रबंध किया गया। जेल परिसर में मंदिरों को सजाया गया व पूजा अर्चना की गई। मनोज आर्य ने कहा कि इस अवसर पर सभी कैदियों को मिठाई और पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गयी। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिला कारागार में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा की जब किसी न किसी कारण से अपराधी जेल आते हैं तो उन्हें नहीं पता होता है कि इस फसाद से कुछ मिलने वाला नहीं है लेकिन जब यहां अपनों से दूर होकर कोई पर्व आता है तो अपनों की याद आती है। ऐसे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में सभी कैदी एक होकर सभी पुरानी बातों को भूल कर अनूठी मिसाल पेश की है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी सजाने से लेकर गीत-संगीत की महफिल सजाने वाले कैदियों ने एक अनूठी मिसाल पेश की है और समाज में एक नया संदेश दिया है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours