हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। आज शाम करीब 5 बजे करीब गोल चक्कर रूडकी पर तीन नाबालिग बच्चियां लावारिस दशा में घूम रही थी। जिन्हें हाक 11 में नियुक्त सीपीयू कर्मचारी हे०का जाहुल हसन व का० प्रणय राठी द्वारा अपने पास बुलाकर उनके घर का पता पूछा तो पहले तो स्पष्ट नहीं बता पायी परन्तु बार-बार जानकारी करने पर एक बालिका द्वारा अपने दादा जी का फोन नं० दिया गया। जिस पर सीपीयू कर्मियों ने फोन कर बच्चों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। तो बच्चियों के स्वजन द्वारा उनकी तलाश करना बताया। तब स्वजनों को गणेश पुल रूडकी पर बुलाकर 1-पूर्वी उम्र 6 बर्ष, 2-किट्टू उम्र 5 वर्ष, 3- उर्वी उम्र 8वर्ष निवासी प्रीत विहार कालोनी रूडकी को सकुशल स्वजनों के सुपुर्द किया गया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours