हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(विशेष संवाददाता फिरोज अहमद) लक्सर। शनिवार को भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शमीम दुर्रानी के निर्देशन में हरिद्वार जिले के भगवानपुर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में भारतीय पत्रकार संघ से जुड़े जिले के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मीटिंग में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष दिलशाद अली व जिला महामंत्री फिरोज अहमद तथा जिले के पदाधिकारियों का भारतीय पत्रकार संघ के सदस्यों ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार भव्य स्वागत किया और भारतीय पत्रकार संघ, प्रदेश अध्यक्ष शमीम दुर्रानी जी,जिंदाबाद के नारे लगाए। वही मीटिंग को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिलशाद अली ने कहा कि भारतीय पत्रकार संघ वह संघ है जो पत्रकारों के हितों और उनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए सदैव सामने खड़ा है। उन्होंने कहा कि जिले के अंदर किसी भी पत्रकार साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, झूठे मुकदमे कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, भारतीय पत्रकार संघ अब लोहा बन कर सामने खड़ा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए चाहे संगठन को सड़कों पर उतर कर आंदोलन भी करने पड़े तो भारतीय पत्रकार संघ पीछे नहीं हटेगा। वही उन्होंने संघ से जुड़े सभी सदस्यों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए देश हित में सच्ची पत्रकारिता करने की भी सभी से अपील की। इस मौके पर उन्होंने भारतीय पत्रकार संघ में शामिल हुए भगवानपुर के वरिष्ठ पत्रकार धीर सिंह को भगवानपुर नगर अध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी भी सौंपी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार धीर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष शमीम दुर्रानी व जिला अध्यक्ष दिलशाद अली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे लगन और मेहनत के साथ निभाएंगे और पत्रकारों के हितों के लिए सदैव पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे। वही उन्होंने भगवानपुर नगर कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए पत्रकार मुरसलीन को संगठन मंत्री,पत्रकार लियाकत कुरेशी को महासचिव, पत्रकार शाह नजर को सचिव और सुनील शर्मा को उपाध्यक्ष आदि कई पत्रकारों को पदभार वितरित करते हुए कहा की यह संगठन को मजबूत करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगे संगठन में उन्हीं सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी जो फील्ड में सक्रिय होगे। इस मौके पर पत्रकार रजनीश सहगल, पत्रकार नफीस खान पत्रकार सूरज सिंह, पत्रकार पहल सिंह, पत्रकार शाह नजर, पत्रकार मुरसलीन, पत्रकार लियाकत कुरैशी, पत्रकार गोयंका, पत्रकार यतेंद्र सैनी, पत्रकार प्राची, पत्रकार प्रीति अग्रवाल ,पत्रकार रोहित, पत्रकार अमित नंद, पत्रकार इदरीश खान, पत्रकार सलमान खान, पत्रकार नफीस अहमद, पत्रकार रणविजय, पत्रकार नौशाद रजा आदि काफी संख्या में भारतीय पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारगण मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours