हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(विकास शर्मा) हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र के वन तस्करों द्वारा रात के अंधेरे में दर्जनों पेड़ों पर आरियां चलाकर काटने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम द्वारा अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार रानीपुर रेंज के सुमन नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात्रि वन तस्करों द्वारा आरियां चलाकर दर्जनों पेड़ों को काट डाला। आज सुबह रविवार को वन विभाग सुमन नगर वन प्रभाग में वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। तस्करों द्वारा रात के अंधेरे में सागवान व शीशम के दर्जनों पेड़ काट डाले। तस्करों द्वारा काटे गए पेड़ों को काफी हद तक ठिकाने लगा दिया गया। वन क्षेत्र में सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम द्वारा घटनास्थल पर मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई और कटे हुए पेड़ों की जांच कर विभाग के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल से जिस रास्ते में पेड़ों को काटकर ले जाया गया उसी रास्ते पर पुलिस की चौकी मौजूद है। हैरत की बात है कि पुलिस चौकी के होते हुए वन तस्करों के हौसले इतने बुलंद है की उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। अब देखना है कि वन विभाग व पुलिस प्रशासन घटना में संलिप्त तस्करों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है। वन विभाग द्वारा अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours