हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) ऋषिकेश। आज ब्लड डोनर इन ऋषिकेश एनजीओ के तीन वर्ष पूर्ण होने पर अग्रवाल धर्मशाला, ऋषिकेश में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर के साथ सम्मान समारोह भी किया गया। जिसमें अलग अलग राज्यों व उत्तराखंड के अलग-अलग जिलो से रक्तदान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया। हरिद्वार जिले में समाजसेवा व रक्तदान के क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए समाजसेवी व माँ गंगे ब्लड बैंक के प्रभारी एन०एस० नेगी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश से वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर राजे सिंह नेगी व कार्यक्रम के संचालक रोहित बिजल्वाण व पूरी ऋषिकेश टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो, मैडल एवं माला पहनाकर सम्म्मनित किया गया। कार्यक्रम संचालक रोहित बिजल्वाण का कहना है कि रक्तदान सभी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में रक्त की सहायता के लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours