हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओ ने पोस्ट ऑफिस से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन का पालन नहीं होने को देखते हुए। यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन महासचिव प्रेम शर्मा ने कहा कि हरिद्वार कोतवाली से लेकर हरकी पैड़ी चौकी तक पुन जीरो जोन है। जिसमे सिर्फ आपातकालीन वाहन व दो पहिया वाहन का ही प्रवेश है अन्यथा सब वाहन प्रतिबंधित है। लेकिन प्रतिबंधित वाहन जिसमे पुन रूप से बैटरी रिक्शा ऑटो धड़ले से पुलिस के नेतृत्व में चल रहे है। हरिद्वार कोतवाली के बराबर में जिला अस्पताल भी है कई बार मरीजों को ले जाते समय एम्बुलेंस भी बैटरी रिक्शा के जाम में फंस जाती है देश विदेश आये यात्रियों का चलना दुश्वार हो चूका है। प्रेम शर्मा ने कहा बहुत बार शिकायत आला अधिकारियो को कि गईं लेकिन क़ोई कार्यवाही पुलिस के द्वारा नहीं की गईं। यहां तक की पुलिस बैरियल पर बैठे कुछ पुलिस कर्मी बैटरी रिक्शा चालकों से चाय पानी खर्चा लेकर बुजर्गो अपाहिजो के नाम पर बैटरी रिक्शा को जीरो जॉन में प्रवेश देते है। अगर वाहनों का चलना प्रतिबंध नहीं हुआ तो हरिद्वार कोतवाली के बहार मजबूरन धरना दिया जायेगा। एडवोकेट सुहेल आलम ने कहा ज़ब जीरो जॉन हाई कोर्ट के आदेश से प्रतिबंधित है। फिर उसमे पुलिस के होते हुए भी बैटरी रिक्शा ऑटो किसके कहने से चल रहे है। अगर पुलिस प्रसासन इस और धियान नहीं देता है तो न्यायालय का आदेश पुलिस प्रसासन को न मानने पर कोर्ट से नोटिस दिया जायेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours