हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। कल रानीपुर कोतवाली में प्रियंका पत्नी मनोज नारायण शंकर निवासी टिहरी विस्थापित, कोतवाली रानीपुर ने थाना हाजा पर लिखित सूचना दी कि घर के बाहर उनकी जुपिटर स्कूटी BR-04-AC-3639 किन्हीं अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर ली गई है। सूचना के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 334/2021 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक ज्योति नेगी के सुपुर्द की गई विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कि गई व घटना के अनावरण हेतु मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया गया। कड़ी मेहनत और प्रयासों के बाद 24 घंटे के उपरांत मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा रात्रि प्रकाश में आए 2 अभियुक्तों 1- जय प्रकाश पुत्र दीपक कुमार निवासी ग्राम पहुआ, थाना इक्मा, जिला छपरा, बिहार हाल निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर 2- जितेंद्र उर्फ टीनू पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम शिवाला कला, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी सिद्धिविनायक कॉलोनी, ग्राम सलेमपुर,कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाहीं कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में कुंदन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुरोध व्यास, उप निरीक्षक ज्योति नेगी, उप निरीक्षक मेहराजूदिन कॉन्स्टेबल सोहन राणा व कॉन्स्टेबल प्रमोद गोस्वामी शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours