हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज आम आदमी पार्टी के रानीपुर मोड़ कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा द्वारा एक प्रेस वार्ता रखी गई। जिसमे उन्होंने कहा की केजरीवाल का पहला वादा 300 यूनिट फ्री गारंटी कार्ड अभियान चलाते समय आम आदमी पार्टी कि महिला नेत्रियों के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की और कैनोपी फाड़ी गई थी। उसी के विरोध में कल प्रदर्शन किया गया था। उसमे पुलिस का हमारे प्रदर्शन को रोकना व कार्यकर्ताओ को बल प्रयोग कर उकसाने की कार्यवाही की गई जो कि लोकतंत्र की हत्या करने का काम है। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कल प्रदर्शन में जिस तरह ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्र चंद्राकर नैथानी और रेल पुलिस चौकी ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार द्वारा कार्यकताओं के साथ मारपीट की गई वो शर्मनाक है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। और इस तरह की हरकत से लगता है कि भाजपा के नेताओ व ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक का गठजोड़ है जो पूर्वाग्रह से ग्रसित है। जिस तरह हमारी तहरीर पर कोई कार्यवाही न होना, सबूत होने पर भी सबुत मांगा जाना अपने आप मे सन्देह उत्पन्न करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह गुंडागर्दी चल रही है। आम आदमी पार्टी की मांग है कि अपराधियों को सख्त धारा लगाकर कार्यवाही करे। आम आदमी पार्टी की मांग है कि पुलिस द्वारा कार्यकताओं को पीटने के कृत्य को भी संज्ञान में लिया जाए। हमारे कार्यकर्ता पंकज शर्मा को पीटा उसका वीडियो साफ दिखाई दे रहा है। प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं पंकज शर्मा भी मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours