हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर में अतुल पुत्र नरदेव सिंह निवासी गली नंबर 06, सुमन नगर ने तहरीर देते हुए बताया उनकी गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया व हिमांशु पुत्र विजेंद्र पाल निवासी शिवालिक नगर के द्वारा तहरीर देते हुए बताया कि उनके पड़ोसी शिवालिक नगर निवासी बुजुर्ग महिला बलजीत कौर के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम को देते हुए चोरों ने एलईडी टीवी, स्टैंडिंग फैन, स्टार्टर, इंडक्शन आदि चोरी कर लिया था। चोरी की दोनों घटनाओं के संबंध में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। चोरों की धरपकड़ के लिए गठित पुलिस टीम गहनता से सुराग रस्सी पता रस्सी करते हुए मुखबिर की सूचना पर सुमन नगर क्षेत्र में बंदा नंबर 7 के पास एक निर्माणाधीन मकान के 3 अभियुक्तों 1- वसीम पुत्र जमील, निवासी बंदा रोड नाला पार, छप्पर वाली मस्जिद के पास, रुड़की, थाना कोतवाली सिविल लाइन रुड़की, 2- सचिन पुत्र रतन सिंह, निवासी ग्राम केलनपुर, थाना कोतवाली सिविल लाइन रुड़की, 3- अमित पुत्र ब्रह्मपाल, निवासी सुभानपुर, थाना खेकड़ा, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी निकट श्री गणेश धर्म कांटा राजा बिस्कुट, रावली महदूद, थाना सिडकुल को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने दोनों घरों की निगरानी की थी जिनमें ताला लगा हुआ था। आधी रात को मकानों का ताला तोड़कर वे अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्तों के कब्जे से सिडकुल क्षेत्र की इंद्रलोक कालोनी से चोरी किए गए दो एलईडी टीवी, एक लैपटॉप, चार्जर तथा तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। अभियुक्तों ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले वे आवासीय कॉलोनियों में घूम घूम कर बंद मकानों को चिन्हित करते हैं। तीन चार दिन रेकी करने के बाद आधी रात के समय मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। चोरी करने के बाद चुराया गया सुमन नगर में निर्माणाधीन मकान में छिपाकर रखते थे। पकड़े गए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, व० उ०नि अनुरोध व्यास, औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी उ० नि० प्रवीन रावत, कां० संजय तोमर, का० महेन्द्र तोमर, का० संतराम चौहान व संदीप सेमवाल आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours