(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के सुमन नगर में वन विभाग की पट्टी भूमि पर भू माफियाओं की टेढ़ी नजर के मंसूबे वन विभाग ने नाकाम कर दिए हैं। वन विभाग ने जीबीसी मशीन लगाकर भू माफियाओं के द्वारा वन विभाग की पट्टी की ओर लगाए गए होल्डिंग उखाड़ दिए हैं और वहां गहरी गहरी खाई खुदवा दी गई है। जिससे वन विभाग की पट्टी की ओर भू माफिया अपनी कॉलोनियों के रास्ते ना निकाल सके। आपको बता दें कि सुमन नगर क्षेत्र में भू माफिया सक्रिय हैं। और जगह जगह भू माफियाओं द्वारा कालोनियां काटी जा रही है। और सोने पर सुहागा सलेमपुर से होते हुए सुमन नगर चौकी, धनोरी के लिए नहर के किनारे हाईवे रोड भी निकाला गया है। हाईवे रोड और भू माफियाओं की कॉलोनियों के बीच वन विभाग की भूमि के रूप में लंबी पट्टी आ रही है। जिस पर भू माफियाओं द्वारा अपनी कॉलोनियों के रास्ते निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हाईवे रोड पर कॉलोनियों के रास्ते होने से कॉलोनियों के रेट आसमान छू सकते है। लेकिन बीच में अड़चन के रूप में वन विभाग की भूमि आ गई है जिस पर भू माफिया रास्ते बनाने की फिराक में है लेकिन भू माफियाओं के मंसूबों पर वन विभाग की टीम ने पानी फेर दिया है। और मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर होल्डिंग बोर्ड उखाड़ दिए हैं, साथ ही रास्तों पर गहरी गहरी खाई खोदी गई है। दरअसल वन विभाग के तेजतर्रार वन दरोगा आशुतोष निम ने अपनी टीम महाराणा प्रताप सिंह वन आरक्षी और धर्मेंद्र सिंह राठौर बीट सहायक के साथ मिलकर भू माफियाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। और उन्होंने तुरंत क्षेत्र को चिन्हित कर होल्डिंग बोर्ड उखाड़ने और खाई खोदने की कार्रवाई की है। वही वन विभाग के क्षेत्राधिकारी दिनेश नौडियाल ने बताया कि वन विभाग की भूमि को सुरक्षित रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। चिन्हित कर प्रॉपर्टी डीलरों के लगे होल्डिंगो को हटाया गया है। और जेसीबी मशीन द्वारा गहरी खाई खोदी गई है जिससे गलत मंसूबे रखने वाले लोगों से वन विभाग की भूमि को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि सुमन नगर क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर 1 माह पहले वन विभाग ने प्लांटेशन की तैयारी कर दी थी और बहुत जल्द वहां पर एक अच्छा प्लांटेशन देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि गलत मंसूबे रखने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, उन पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours