हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(इमरान देशभक्त) रूड़की। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र एवं जनता की सेवा करने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है। उक्त् विचार कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने आदर्श नगर स्थित भाजपा पूर्वी मंडल की हुई कार्यसमिति बैठक में बतौर मुख्यअतिथि के रुप में बोलते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र एवं समाज की सेवा में लगातार तत्पर रहता है तथा राजनीति को सेवा मानकर ही संगठन में आगे बढ़ता है।उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा ही संगठन के मंत्र को चरितार्थ करते हुए आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना महामारी के चलते तरक्की की दिशा में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा की सरकार होते हुए जो विकास और तरक्की की दिशा में कार्य किए गए हैं वह अभूतपूर्व हैं। प्रधानमंत्री की कार्यकुशलता एवं पारदर्शिता के चलते आज देश भ्रष्टाचार मुक्त होकर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता है तथा कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा आज देश ही नहीं बल्कि विदेश स्तर पर भी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी होने वाले वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी को पुनः सत्ता में लाने के लिए जी-जान से जुट जाएं। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर उनका पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।कार्यसमिति का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मेयर गौरव गोयल, विधायक प्रदीप बत्रा, प्रभारी अनिल अरोड़ा, जिला महामंत्री आदेश सैनी व विकास तिवारी, पूर्व मंत्री श्रीमती निरुपमा गौड़, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, गौरव चौधरी, सुशील त्यागी, चौधरी धीर सिंह, ललित मोहन अग्रवाल, पवन तोमर, चेयरमैन योगेंद्र पुंडीर, महामंत्री संजय त्यागी, सुनील साहनी, राखी चंद्रा, रीना अग्रवाल, सुनीता गोस्वामी, वीके कुश, हर्षित गर्ग, अशोक वर्मा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours