हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। बहादुरपुर जट्ट में जनसंघ के संस्थापक महान स्वतंत्रता सेनानी प्रखर वक्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और वृक्षारोपण कर फलदार वृक्ष लगाएं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक थे उनकेअंदर राष्ट्रवाद की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। उन्होंने कश्मीर को मुख्य धारा में लाने के लिए अनेकों आंदोलन चलाए उन्होंने कहा था एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो संविधान नहीं चलेंगे। वर्तमान मे केंद्र की भाजपा सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर पूर्ण रूप से भारत में विलय कर डॉक्टर श्याम प्रसाद के सपनों को साकार किया है। इस अवसर पर चंद्र किरण सिंह, सतीश शास्त्री, सुरेश कुमार, सुदेश चौहान, विकास यादव, विकास प्रधान, सत्य कुमार, चीनू चौधरी, प्रणव यादव, प्रमोद कुशवाहा, वीर सिंह कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours