हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल सलेमपुर बाईपास रोड स्थित रैंकर्स हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्धघाटन फीता काटकर हरिद्वार की निर्भीक कहे जाने वाली ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने किया,इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया, और स्टाफ को दवाइयों के बेहतर ढंग से रख रखाव के बारे में सुझाव भी देकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिये, साथ ही उन्होंने कहा इस कोरोना काल के दौरान प्रत्येक नागरिक को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सही ढंग से पालन करना चाहिये, साथ ही उन्होंने शिविर में जांच के लिये आये लोगो से दो गज की दूरी मास्क है जरूरी की बात भी कही। इस दौरान आर.एल फाउंडेशन के चेयरमैन पंकज शंडलीय ने बताया कि इस कोविड काल के दौरान जनता की बढती समस्याओं के मद्देनजर इस निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो कि लगातार 15 दिनों तक जारी रहेगा,और इस शिविर का समय सुबह 8 बजे से 1 बजे तक व शाम 4 बजे से 8 बजे तक रहेगा, और जिसमे में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, छाती रोग, इमरजेंसी मेडिसन विशेषज्ञ, डायबिटिक विशेषज्ञ, व थायराइड विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान इस जांच शिविर में डॉ अनु सिंह,डॉ बाबू हसन, डॉ फैजान, आदित्य राज सैनी, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours