हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव में लावारिसो की तरह घूम रही एक मदंबुद्धि बुजुर्ग महिला को थाने लाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। जो कि उत्तराखंड मित्र पुलिस का सराहनीय कार्य है जिसकी प्रशंसाए क्षेत्र में चारों ओर हो रही है। बता दें कि मंगलौर कोतवाली पुलिस को बीती 5 जुलाई को एक सूचना मिली कि क्षेत्र के ताशीपुर गांव में एक महिला जो बिहार की भाषा बोल रही है और मंदबुद्धि की लग रही है। तुरंत सूचना पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के आदेश अनुसार मंगलौर पुलिस महिला कांस्टेबल कविता गांव में पहुंची और महिला को थाने लाया गया और खाना खिलाया गया मंगलौर पुलिस ने शांतिपूर्वक महिला से पूछने का प्रयास किया गया इस दौरान महिला बिहारी भाषा में सिर्फ बलिया व गाजीपुर शब्द सही बोल पा रही थी। मंगलौर पुलिस ने तुरंत जिला बलिया जिला गाजीपुर के सभी थानों के नाम महिला से शांति से पूछे तो महिला ने थाना मोहम्मदाबाद के नाम पर अपना सर हिलाया। वही मंगलौर पुलिस ने देरी ना करते हुए मोहम्मदाबाद के एसएचओ के सीयूजी नंबर पर फोन कर महिला के बारे में जानकारी दी व महिला से बात कराई गई और व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो भेज कर महिला की जानकारी कराई गई। तो महिला की पहचान इंदु पत्नी जोगिंदर निवासी ग्राम अहिरोली थाना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर के रूप में हुई वह महिला 20 दिन पहले अहीरौली गांव से मंदबुद्धि होने के कारण घर से निकल गई थी। वहीं यही भी जानकारी मिली की महिला की सबसे छोटी बेटी हरिद्वार जिले के थाना कलियर क्षेत्र के माजरी गांव में अपने पति प्रवीण के साथ रहती है मंगलौर कोतवाली पुलिस ने तुरंत माजरी गांव में उसके दामाद से संपर्क सादा तो महिला का दामाद परवीन सैनी व अन्य परिजन कोतवाली पहुंचे जहां मंगलौर कोतवाली पुलिस ने महिला को सह कुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours