हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यलय पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में भेंट की। जिसमें ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचार के संबंध एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराकर ओर अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही महान शिक्षाविद, राष्ट्र चिंतक, प्रखर राष्ट्रवादी और राष्ट्रभक्त, मातृभूमि की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देने के लिए भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद- 370 हटाए जाने को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से  राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा राष्ट्रीय महामंत्री मुख्यालय में मेहुल पाराशर, राष्ट्रीय महामंत्री प्रभारी उत्तराखंड डॉ विनोद तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रभारी बिहार माधेश्वर शर्मा, उत्तरप्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड  पंडित गौरव कौशिक, प्रदेश अध्यक्षा महिला मोर्चा पूजा शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली सुमित त्यागी, महामंत्री दिल्ली विधि प्रकोष्ठ दिव्य प्रताप शर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours