हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ललताराव पुल के निकट राधा कृष्णा होटल में युवाओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें हरिद्वार शहर के युवाओं की अनदेखी को लेकर युवाओं ने युवा अधिकार मंच का गठन किया। बैठक में वक्ताओं ने हरिद्वार के वर्तमान जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को युवाओं की उपेक्षा के लिए जिम्मेदार ठहराया है, वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा जनप्रतिनिधि युवाओं को केवल और केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं। उनको राजनीति के अंधेरे कुएं में धकेलने का काम करते हैं लेकिन युवाओं के निश्चित रोज़गार, बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य की कोई बात नहीं करता, इसलिए आज की युवाओं की बैठक में युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिये युवा अधिकार मंच का गठन किया गया। जिसके माध्यम से हरिद्वार के युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाई जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से सभी ने दीपक चतुर्वेदी को अध्यक्ष चुना और मंच के माध्यम से सभी युवाओं ने एकजुट होकर हरिद्वार के विकास के लिए संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से मधुसूदन शर्मा, अमन शर्मा, चिराग जोशी, ऋषभ गोयल, वासु शर्मा, मुकेश डंडरियाल, अभिषेक राणा, शिवम शर्मा, सन्नी सोढ़ी, अमन बेदी, स्कन्द नाथ , अनुज मेहता, मोहित गौड़, ईशान शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours