हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी मंडल हरिद्वार ग्रामीण उत्तर की मंडल कार्यसमिति की बैठक आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट में संपन्न हुई। कार्यसमिति में प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी राजू भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने की और संचालन धर्मेंद्र सिंह चौहान जिला महामंत्री किसान मोर्चा ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री  राजू भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़े हुए हैं। आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, धारा 370 को हटाना, प्रधानमंत्री किसान पेंशन, उज्जवला योजना ऐसे कार्य हैं जिनका लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संस्कारवान है वह किसी के बहकावे में नहीं आता है। बाहरी लोग आकर उत्तराखंड में लोगों को भड़काने और बरगलाने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल चौहान और जिला महामंत्री विकास तिवारी का कहना है कि उत्तराखंड में सरकार द्वारा किए गए कार्यों के दम पर भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच जाएगी। विगत 4 वर्षों में भाजपा द्वारा अनेक जनहित कार्य किए गए हैं। जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान और मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जायेगी उन्हें पूरी निष्ठा और इमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में स्वामी यतिस्वरानंद द्वारा निरन्तर सराहनीय कार्य कराए जा रहे है। स्वामी यतीश्वरानंद को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने से हरिद्वार ग्रामीण की जनता में अपार उत्साह है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोनवीर पाल, नकली राम सैनी, सत्य कुमार, नाथीराम, चद किरण सिंह, रीमा गुप्ता, अमित चौहान, विवेक चौहान, दिनेश चौहान, डॉ मुबारक, जावेद, नरेश कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours