हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज टीम नशा मुक्त हरिद्वार के आव्हान पर धर्मनगरी हरिद्वार के पवित्र स्थल ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर हरिद्वार शहर के युवाओं द्वारा दो घंटे तक जल में खड़े होकर धर्मनगरी हरिद्वार को अवैध नशे से मुक्त कराने का संकल्प लेते हुए शासन प्रशासन से नशे के कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग उठाई। जिसमें महानिर्वाणी अखाड़े के संत आनंद ब्रह्मचारी महाराज ने अपने विचार रखते हुए कहा धर्म नगरी हरिद्वार जिसमें मुख्य रुप से हर की पैड़ी विश्व की आध्यात्मिक धरोहर है। धर्मनगरी हरिद्वार की मान मर्यादा भंग करने वाले सभी असामाजिक तत्वों को चेतावनी है जो एक साजिश के तहत युवाओं के बीच नशे को परोसने में लगे हुए हैं, शासन प्रशासन को ऐसे लोगों की जांच करते हुए हिरासत में लेना चाहिए। जो युवाओं को नशे का आदि बनाकर खोखला करने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर टीम नशा मुक्त हरिद्वार के कार्यकर्ता प्रवीण जोशी, आदित्य गॉड एवं यौगिक वर्मा ने कहां हमारी शासन प्रशासन से मांग है धर्मनगरी हरिद्वार में अवैध रूप से गली मोहल्ले के साथ-साथ पवित्र स्थल हर की पैड़ी पर नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिसके दुष्परिणाम समाज में निरंतर देखने को मिल रहे हैं शासन प्रशासन को आंख खोलकर नींद से जागना चाहिए  उनके जिले, उनके शहर में किस प्रकार से असामाजिक तत्व नशे का कारोबार बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। अगर आज शासन प्रशासन नहीं जागा तो वर्तमान के साथ भविष्य में इसके भयानक दुष्परिणाम देश और समाज के समक्ष आते रहेंगे। इसी को लेकर हम जन जागरूकता करते करते साशन प्रशासन को जगाते रहेंगे।

साथ ही गंगाजल में खड़े रहकर मनोज निषाद, सुमित त्यागी, अमित अग्रवाल ने बताया हमारी टीम आगे भी इसी संकल्प के साथ समाज से नशे जैसी घातक बुराई को खत्म करने के लिए सामाजिक एकता जुटाते रहेंगे एवं शासन प्रशासन स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से शहर भर में सवाल उठाते रहेंगे नशा पूर्ण प्रतिबंध हो हमारा यही संकल्प है। नारी शक्ति के रूप में समाजसेवी तरुणा चोपड़ा ने अपने विचार रखते हुए कहा महिलाएं बहुत ही परेशान है किसी का पति, किसी के बच्चे नशे के आदी होते जा रहे हैं जो समाज में बहुत बड़ी बुराई के रूप में नशा बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर नशा मुक्त हरिद्वार की मुहिम में समर्थन करने पहुंचे समाजसेवी जेपी बडोनी, सत्यपाल गिरी, शंकर अग्रवाल, गौरव उपाध्याय, शशांक शर्मा, प्रधान गौरव वालिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति त्यागी, राहुल शर्मा गौरव अग्रवाल, श्रेय शास्त्री, शिवम कोशिक, इशांत उपाध्याय, शोभित गुप्ता, अनिकेत गिरी, दीपक प्रजापति, नीरज पाल, गणेश मिश्रा, धीरज, सुभाष, कपिल, यश लालवानी, आशुतोष मिश्रा, अंश गुजराल, हिमांशु पांडे, राहुल, कपिल, निखिल, सत्येबली आदि सैकड़ों युवाओं ने हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours