हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर हरिद्वार मार्ग पर निसद्दरपुर गांव के पास अल्टो कार और बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार एक युवक सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई देखते ही देखते लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया लोगों की लगी भीड़ को देखकर कार ड्राइवर ने तीनों घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर सुल्तानपुर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया और मौके से फरार हो गया बताया जा रहा है कि कार चालक कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव का निवासी है और तीनों घायल बाइक सवार रोहित, गुडडी, उपेंद्र निसद्ददरपुर गाव के निवासी बताए जा रहे जो चांनचक गांव से अपने घर जा रहे थे समाचार लिखे जाने तक तीनो घायल अस्पताल मे ही भर्ती थे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours